कवर्धा में नदी में गिरी कार: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर; शादी में जा रहे थे सभी

0
39_1777870452

कवर्धा में नदी में गिरी कार, कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र से पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पांडातराई के पास कार का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि वाहन सड़क पर उछलते हुए पलटा और करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की सलाह पर दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिससे उनके घरों में मातम का माहौल है।

पांडातराई पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *