छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कल 2:30 बजे जारी, 5.66 लाख छात्रों को इंतजार

0
1000953001_1777364107

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं के नतीजे बुधवार दोपहर 2:30 बजे घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में करीब 5.66 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें हाईस्कूल (10वीं) के 3,20,535 और हायर सेकेंडरी (12वीं) के 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी 10वीं में 12वीं के मुकाबले अधिक परीक्षार्थी रहे, दोनों के बीच अनुपात लगभग 1.31:1 रहा।

पिछले साल 2025 में कुल करीब 5.65 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस बार 12वीं में छात्रों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 10वीं में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। वहीं 75% उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण करीब 1400 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे परिणाम को लेकर धैर्य रखें। अच्छे अंक आने पर आगे की पढ़ाई पर ध्यान दें और उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने पर निराश होने की बजाय नए अवसरों की ओर बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *