BPSC 71वीं मेंस परीक्षा शुरू, 22 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल
BPSC 71वीं मेंस परीक्षा शुरू, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 30 अप्रैल तक पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 13,024 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा समेत कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई—सुबह सामान्य हिन्दी और दोपहर में निबंध पत्र।
आयोग ने परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी, जैमर समेत आधुनिक तकनीक से निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों की सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
