भोपाल-इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से नया टिकट सिस्टम, ऑनलाइन बुकिंग और छूट का लाभ

0
comp-24-51741263009175819751217648730451774460001_1777041925

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से नया टिकट सिस्टम, ऑनलाइन बुकिंग और छूट का लाभ, भोपाल और इंदौर मेट्रो यात्रियों के लिए 27 अप्रैल से नई सुविधा शुरू होने जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम लागू करने जा रहा है, जिसके तहत अब मेट्रो टिकट मैन्युअल के बजाय डिजिटल तरीके से उपलब्ध होंगे।

इस नई व्यवस्था के साथ यात्रियों को टिकट बुकिंग और वॉलेट रिचार्ज पर आकर्षक छूट भी मिलेगी।

टिकट पर मिलेगी छूट

मेट्रो में एक ही दिन में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप टिकट पर कुल किराए में 5% की छूट दी जाएगी। वहीं, ग्रुप में यात्रा करने वालों के लिए भी राहत दी गई है। 8 से 40 लोगों के समूह टिकट पर कुल किराए में 10% तक की छूट मिलेगी।

मोबाइल ऐप से आसान टिकटिंग

यात्री अब ‘MP Metro’ मोबाइल ऐप के जरिए क्यूआर कोड आधारित टिकट बुक कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि वॉलेट रिचार्ज पर अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

रिचार्ज पर अतिरिक्त डिस्काउंट

मेट्रो वॉलेट रिचार्ज करने पर स्लैब के अनुसार छूट दी जाएगी:

  • 200–499 रुपए: 8% छूट
  • 500–999 रुपए: 10% छूट
  • 1000–1499 रुपए: 12% छूट
  • 1500–2000 रुपए: 15% छूट

टिकटिंग के विकल्प

यात्रियों को दो तरह के टिकट विकल्प मिलेंगे—पेपर QR और मोबाइल QR। पेपर टिकट काउंटर से नगद या यूपीआई के जरिए लिए जा सकेंगे, जबकि मोबाइल QR टिकट ऐप के माध्यम से डिजिटल भुगतान पर उपलब्ध होंगे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐप वॉलेट में डाली गई राशि केवल टिकट खरीद के लिए ही उपयोग होगी और इसे रिफंड नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *