पारिवारिक विवाद में कुएं में कूदी महिला, बचाने कूदे पति-भाई; दो की मौत

0
inshot20260427220209995_1777307576

पारिवारिक विवाद में कुएं में कूदी महिला, डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। गुस्से में एक महिला कुएं में कूद गई, जिसके बाद उसे बचाने के प्रयास में पति, देवर और ननद भी एक-एक कर कुएं में उतर गए। इस घटना में दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी ननद की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बादीपुर गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे रविंद्र (26) का अपनी पत्नी महिंद्रा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद महिंद्रा घर से निकलकर करीब 250 मीटर दूर स्थित कुएं में कूद गई। उसे बचाने के लिए रविंद्र भी तुरंत पीछे गया और कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद रविंद्र का छोटा भाई तेजू (21) और बहन खुशबू भी उन्हें बचाने के प्रयास में कुएं में कूद गए।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से चारों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रविंद्र और तेजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिंद्रा और खुशबू का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *