शादी का वादा कर युवती को साथ ले जाने का आरोप, बच्चे के जन्म बाद मुकरा युवक

0
comp-19-1_1778992285

शादी का वादा कर युवती को साथ ले जाने का आरोप, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवती ने युवक पर शादी का वादा कर साथ ले जाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। मामला हथौड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता शनिवार को अपनी शिकायत लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंची। उसके साथ एक माह का बच्चा भी था।

पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक जावेद से उसकी पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। करीब दो वर्ष पहले युवक उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां दोनों साथ रहे। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में उसने संबंध स्वीकारने से इनकार कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, गर्भवती होने के बाद वह अपने घर लौट आई थी। हाल ही में युवक गांव आया तो उसने उससे शादी की बात की, लेकिन युवक ने कथित तौर पर साफ इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने बच्चे को अपनाने से भी मना कर दिया और उसे अपने घर से वापस भेज दिया।

पीड़िता ने मामले में न्याय की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *