ग्वालियर में विवाद के बाद फायरिंग, पिता की पिटाई से नाराज बेटे ने चलाई गोलियां

0
comp-17-3_1776932307

ग्वालियर में विवाद के बाद फायरिंग, ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते फायरिंग की घटना सामने आई है। मोतीझील इलाके में बुधवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच एक युवक ने खुलेआम 2 से 3 राउंड फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप

जानकारी के अनुसार, मोतीझील निवासी राजपाल यादव और उनके बेटे अमित यादव का पड़ोस में काम करने वाले जमील खान, जुम्मन खान और साहिल खान से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और गाली-गलौज हो चुकी थी।

बताया गया है कि सोमवार रात राजपाल यादव के साथ विवाद के दौरान मारपीट हुई थी, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत कराया गया था।

पिता की पिटाई के बाद बेटे ने की फायरिंग

परिजनों के अनुसार, पिता के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलने पर अमित यादव गुस्से में आ गया। बुधवार शाम वह जमील की किराना दुकान के पास पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस पहुंची, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी संतोष यादव के मुताबिक, घटना का वीडियो भी सामने आया है और मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *