बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

0
whatsapp-image-2026-04-23-at-94621-pm-1_1776963199

बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव के पास सुबह करीब 9 बजे की है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा गांव निवासी अशोक सूर्यवंशी (40) और नरेंद्र बर्मन (25) बाइक से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया और बाइक को टक्कर मार दी।

ट्रेलर के नीचे दबे दोनों युवक

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसे में अशोक सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र बर्मन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक फरार, ग्रामीणों का चक्का जाम

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर मुआवजे की मांग की। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे सीपत-बिलासपुर मार्ग पर लंबी कतारें लग गईं।

लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाले भारी वाहन लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। नियमों की अनदेखी के कारण राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।

जांच जारी

पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *