ब्रेकिंग
ग्वालियर: मुरार जिला अस्पताल में 6 दिन से बंद है ऑपरेशन थिएटर का एसी, मरीजों की बढ़ी मुश्किलेंजयपुर में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन: यूजीसी रोल बैंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट तक रैलीनूंह जलाभिषेक यात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, फरीदाबाद स्थित आवास पर भारी पुलिस बल तैनातवाराणसी: एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर ठगों ने खुलवाए बैंक खाते, 4.55 लाख का हुआ संदिग्ध ट्रांजेक्शनपूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश का अंतिम दौर: बीए एलएलबी की सीटें फुल, एलएलएम में अभी भी मौकाराजस्थान SI भर्ती 2021: री-एग्जाम में अब केवल 2.25 लाख अभ्यर्थी ही होंगे शामिलबालोतरा में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब: कमीशन के लालच में बैंक खाते और सिम बेचने वाले दो गिरफ्तारइंदौर के कैंसर अस्पताल में राहत: अब आधी कीमत पर होगी PET स्कैन जांच, लीनियर एक्सीलेटर के लिए करना होगा इंतजार

इंदौर में आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, ठेकेदार पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के खजराना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक मीडियाकर्मी ने ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार का आईसीयू में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकालने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मुश्ताक अहमद खान

मुश्ताक अहमद खान

Editor in chief

27 जून 2026 अपडेट 27 जून 20262 मिनट पढ़ें 744
इंदौर में आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, ठेकेदार पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक मीडियाकर्मी ने ठेकेदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला गया और फिर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घायल ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना तंजीम नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए, लेकिन कुछ समय बाद मामला फिर से गरमा गया।

आरोप है कि शानू, आरिफ के घर के बाहर पहुंचा और दोनों के बीच दोबारा बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आरिफ घर से चाकू लेकर बाहर आया और शानू पर कई वार कर दिए। हमले में शानू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल शानू को तुरंत बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके पेट में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसका आईसीयू में उपचार जारी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चली आ रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और हमला कैद होने की बात कही जा रही है।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसे सीधे जेल भेजने की तैयारी थी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद उसे वापस बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और कार्रवाई की जानकारी लोगों को दी। आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

SponsoredVertex Media Studios advertisement

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें