रायपुर के तिल्दा में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, ‘मोटा’ कहने को लेकर हुआ था विवाद
रायपुर के तिल्दा में 10वीं कक्षा के दो सहपाठियों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। 'मोटा' कहकर चिढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्र की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
रोहित शर्मा
संपादक

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से लगे तिल्दा क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र की उसके ही सहपाठी के साथ हुए झगड़े में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई महीनों से मनमुटाव चल रहा था, जिसकी शुरुआत बोर्ड परीक्षा के दौरान हुई एक टिप्पणी से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, सासाहोली गांव निवासी अमन यदु (16) और एक 15 वर्षीय छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते थे और हाल ही में दोनों ने 10वीं कक्षा पास की थी। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे और उनके घर भी एक-दूसरे से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।
बताया गया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र ने अमन को "मोटा" कहकर चिढ़ाया था। यह बात अमन को काफी बुरी लगी और तभी से दोनों के रिश्तों में तनाव आ गया था। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमन ने पुराने विवाद को लेकर आरोपी छात्र को रोककर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अमन ने अपने पास मौजूद सब्जी काटने वाले चाकू से आरोपी छात्र के गले पर हमला कर दिया।

हमले में घायल होने के बावजूद आरोपी छात्र ने किसी तरह चाकू अपने कब्जे में ले लिया और पलटवार कर दिया। उसने अमन के सीने और गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में आरोपी छात्र भी घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संपादक
रोहित शर्माटिप्पणियाँ (2)
- अअमित कुमार2 घंटे पहले
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।
- ससपना ठाकुर4 घंटे पहले
ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!
संबंधित खबरें
पत्नी से संबंध के शक में युवक की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने वाले दो दोषियों को फांसी की सजा
