ग्वालियर पिंटो पार्क में पुरानी रंजिश से हमला

fn news channel

पिंटो पार्क की सैनिक कॉलोनी में सोमवार शाम पुरानी स्कूल रंजिश ने खतरनाक रूप ले लिया। दो युवकों ने 22 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह पर बेरहमी से हमला कर दिया।

आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक-पटककर इतना पीटा कि उसका सिर फट गया और हाथ-पैर भी घायल हो गए। मारपीट के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और जान बचाई।

बताया जा रहा है कि आरोपियों बलराज पन्नू और हैप्पी पन्नू की हर्षवर्धन से स्कूल समय से ही रंजिश थी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए।

घायल हर्षवर्धन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top