इंडोर स्टेडियम में धूल देख भड़की मंत्री श्रेयसी सिंह, अधिकारियों को लगाई फटकार

0
comp-41-1_1779796677

इंडोर स्टेडियम में धूल देख भड़की मंत्री श्रेयसी सिंह, बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को बेला औद्योगिक क्षेत्र और इंडोर स्टेडियम के निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान इंडोर स्टेडियम में जिम उपकरणों पर धूल जमी देख मंत्री नाराज हो गईं और अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान जब मंत्री ने जिम कॉम्प्लेक्स में ट्रेडमिल और अन्य उपकरणों पर धूल जमी देखी तो उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया, “तुम्हें सैलरी मिलती है, फिर इस पर धूल क्यों जमा है?” मंत्री की नाराजगी देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी असहज नजर आए।

खेल भवन में जिला खेल पदाधिकारी (DSO) सहित कई अधिकारियों और खिलाड़ियों ने मंत्री का स्वागत किया था। इसके बाद उन्होंने जिम और खेल सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति पर असंतोष जताया।

इससे पहले मंत्री बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने औद्योगिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे सिकंदरपुर स्थित खेल भवन पहुंचीं।

मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछा कि जब नियमित रूप से वेतन मिल रहा है तो जिम और खिलाड़ियों के उपयोग में आने वाले उपकरणों की सफाई और मेंटेनेंस पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और खेल परिसरों की व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *