इंदौर में दो बच्चे लापता, वीडियो कॉल कर 15 लाख की फिरौती मांगी

0
इंदौर में दो बच्चे लापता,

इंदौर में दो बच्चे लापता, मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार शाम दो बच्चों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना पलासिया थाना क्षेत्र के तिरुपति गार्डन के पास की है, जहां दोनों बच्चे खेल रहे थे।

CCTV में नाबालिग लड़की के साथ जाते दिखे बच्चे

जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में करीब 15-16 साल की एक लड़की दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रही है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया।

लापता बच्चों की पहचान नैतिक और सम्राट के रूप में हुई है, जो आसपास के इलाके के रहने वाले हैं।

परिवार को आया फिरौती का कॉल

बच्चों के परिजन के अनुसार, एक महिला ने वीडियो कॉल कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। कॉल के दौरान दोनों बच्चों को दिखाया गया और वे सुरक्षित नजर आए। इसके बाद कॉल करने वाला नंबर बंद हो गया।

खेलते वक्त हुए लापता

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे शाम करीब 6 बजे तिरुपति गार्डन में क्रिकेट खेल रहे थे। जब परिजन उन्हें लेने पहुंचे, तो वे वहां नहीं मिले। इसके बाद परिवार ने आसपास तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

कार से ले जाने की आशंका

परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर बच्चों को पहले पैदल ले जाया गया और फिर आगे किसी वाहन में बैठाकर ले जाने की आशंका है।

पुलिस अलर्ट, शहर में नाकाबंदी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न थानों की टीमों को भी मामले में लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *