प्रतिष्ठित कंपनियाँ ग्वालियर में करेंगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ करेंगी चयन
जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार मेले में कई नामी निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। प्रमुख भाग लेने वाली कम्पनियाँ—
- क्विक आईटी सॉल्यूशन एंड कंसल्टेंसी, ग्वालियर
- नौकरी फाई कॉम, ग्वालियर
- लू मैक्स प्रा. लि. मेरठ
- डिफेंस मैनेजमेंट डेपलमेंट इंडिया प्रा. लि., रायबरेली
- गरुण 24×7 सिक्योरिटी सर्विसेज, ग्वालियर
- जे.बी. इंडस्ट्रीज प्रा. लि., इंदौर
- हिंदुस्तान ऑटो स्पेयर पार्ट्स प्रा. लि., लखनऊ
- एसबीआई इंश्योरेंस, ग्वालियर
- पेटीएम सर्विस प्रा. लि., ग्वालियर
- डिलेवरी वेयरहाउस, नोएडा
- इण्डों ऑटो कम्पोनेंट प्रा. लि., अहमदाबाद
- ब्लिकिट (ग्रॉफर्स) प्रा. लि., हरियाणा
- चेकमेट सर्विसेज, गुजरात
- टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट, पडाव ग्वालियर
- SIS ट्रेनिंग सेंटर, नीमच
- जमुना ऑटो, मालनपुर
- एस.आर.एफ. प्रा. लि., मालनपुर
- इंडियन एम्प्लाई एंड एम्प्लॉयमेंट सॉल्यूशन एजेंसी, गुना
- ए.एफ. मोटर्स, ग्वालियर
- रोकमेन इंडस्ट्री, पंजाब
- न्यू मैक्स मैनेजमेंट प्रा. लि., हरियाणा
आदि अनेक कम्पनियाँ उपस्थित रहेंगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
मेले में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000 से ₹50,000 मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती निम्न पदों पर की जाएगी—
- सिक्योरिटी गार्ड
- मशीन ऑपरेटर
- ट्रेनी वर्कर
- असिस्टेंट/डिप्टी मैनेजर
- रिलेशनशिप मैनेजर
- इलेक्ट्रीशियन
- सेल्स एग्जीक्यूटिव / फील्ड सेल्स
- सुपरवाइजर
- स्टोर कीपर
- ऑफिस असिस्टेंट
- हेल्पर
- सिक्योरिटी मैनेजमेंट
- टेली कॉलर
- ड्राइवर
- अप्रेन्टिस ट्रेनी
आदि विभिन्न सेक्टरों के पद शामिल हैं।
स्वरोजगार के लिए ऋण प्रकरण भी तैयार होंगे
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतु ऋण प्रकरण भी तैयार किए जाएंगे, जिससे इच्छुक युवा स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।
आवश्यक दस्तावेज़
मेले में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज़ साथ लाने होंगे—
- समग्र आईडी
- रोजगार पंजीयन क्रमांक
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र
- बायोडाटा
नोट: प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।
