ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ग्वालियर यूनिट का पैगाम
आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ग्वालियर यूनिट की ओर से भूखमरी से मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 26 अक्तूबर 2025 को शहर ग्वालियर के (J. A. ) हॉस्पिटल में तकरीबन 100 मरीजों को और ज़रूरतमंदों) को फल तक्सीम ( वितरित) किया गया ।
आज का कार्यक्रम मानव से प्रेम का बड़ा उदाहरण है तथा इस तरह का ज़रूरतमंदों को खाना खिलाने का अभियान हमें एक दूसरे की तकलीफों और आवश्यकताओं को समझने और उनके निराकरण में अपना हर सम्भव सहयोग प्रदान करने की प्रेरणा देते हैं और उसका निदान कराते हैं।
हमारा यह मानना है कि मानव समाज की सबसे बड़ी उपलब्धि मानवता है,अगर किसी को ये मिल गई तो वह समाज का सबसे धनी और सुखी व्यक्ति माना जायेगा,अतः हमें चाहिए कि हम हर किसी के दुःख दर्द में काम आएं।
ऑल इंडिया पायामे इंसानियत फोरम यूनिट ग्वालियर की ओर से शहर ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में फल वितरण,जेल में कपड़े तक्सीम व अन्य स्थानों पर कम्बल वितरण,गर्मियों में निःशुल्क ठंडे पानी का इंतजाम आदि प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।
हमारी कोशिश रहती है कि ज़रूरतमंदों तक हमारी सेवाएँ पहुंचे और उन्हें खुशी मिले।
वर्तमान में जबकि मानवता संकट में है तो ज़रूरत है कि समाज के मध्य जाकर उनमें मानवता का संचार किया जाय और उनके दुःख-दर्द में शामिल हुआ जाय, इसी सोच को बढ़ावा देने के लिए हम लोगों ने भूखमरी से मुक्त अभियान के तहत ये आयोजन किया गया,आगे भी हम लोग प्रयास रत हैं कि निरंतर ये सेवा करते रहें और भूखों का खाना खिलाते रहें।
