FN News Channel
ब्रेकिंग
शहीद ज्योति यात्रा के साथ होगा दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेले का शुभारंभ
ग्वालियर

शहीद ज्योति यात्रा के साथ होगा दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेले का शुभारंभ

रोहित शर्मा12 घंटे पहले1 मिनट पढ़ें

ट्रेंडिंग

Live

ताज़ा अपडेट

सभी देखें
रीजनल फोकस

ग्वालियर–चंबल

अंचल की हर बड़ी और ज़मीनी खबर, सबसे पहले।

सभी खबरें
शहीद ज्योति यात्रा के साथ होगा दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेले का शुभारंभग्वालियर

शहीद ज्योति यात्रा के साथ होगा दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेले का शुभारंभ

17 जून की शाम शहीद ज्योति यात्रा के साथ दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेले का शुभारंभ होगा। मेले में सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य वीरांगनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को इतिहास और देशभक्ति के प्रति जागरूक करना है।

12 घंटे पहले431
ग्वालियर: श्री विहार कॉलोनी में दो रात गाड़ियां फोड़ने वाला निकला मुरैना जेल का प्रहरी, गिरफ्तारग्वालियर

ग्वालियर: श्री विहार कॉलोनी में दो रात गाड़ियां फोड़ने वाला निकला मुरैना जेल का प्रहरी, गिरफ्तार

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में लगातार दो रात गाड़ियों में तोड़फोड़ और रहवासियों पर हमले का आरोपी सीसीटीवी से पहचाना गया। आरोपी मुरैना जेल में प्रहरी के पद पर तैनात है।

1 दिन पहले825
बागेश्वर धाम से लौट रही बीकानेर की महिला की ट्रेन हादसे में मौतमुरैना

बागेश्वर धाम से लौट रही बीकानेर की महिला की ट्रेन हादसे में मौत

मुरैना (मध्यप्रदेश) में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकने के बाद आग लगने की अफवाह से यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बीकानेर की 60 वर्षीय बीरमा देवी भी शामिल थीं, जो बागेश्वर धाम दर्शन और धार्मिक स्नान के बाद घर लौट रही थीं।

1 दिन पहले1.1K
ग्वालियर- एक ही जमीन दो बार बेचकर लाखों की ठगी:पहले बिल्डर को बेच दी जमीन, फिर सामाजिक समिति से 1.61 लाख रुपए लिए; कोर्ट के आदेश पर FIR

ग्वालियर- एक ही जमीन दो बार बेचकर लाखों की ठगी:पहले बिल्डर को बेच दी जमीन, फिर सामाजिक समिति से 1.61 लाख रुपए लिए; कोर्ट के आदेश पर FIR

ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक भू-माफिया ने अपनी पहले से बिक चुकी जमीन का दोबारा एग्रीमेंट कर एक सामाजिक समिति से लाखों रुपए ले लिए। जब पीड़ित पक्ष जमीन अपने नाम कराने पहुंचा तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने लंबे समय तक कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़ित को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। समिति के नाम पर किया गया था जमीन का सौदा आनंद नगर निवासी राकेश कुमार अग्रवाल 'शरण श्री साईं शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति' के सचिव हैं। समिति के कामकाज के लिए उन्होंने मार्च 2010 में नौगांव निवासी रामलखन सिंह से घाटीगांव विकासखंड की 0.690 हेक्टेयर कृषि भूमि के एक-तिहाई हिस्से का एग्रीमेंट किया था। इस सौदे के एवज में समिति ने रामलखन सिंह को 1 लाख 61 हजार रुपए नकद और चेक के माध्यम से दिए थे। एग्रीमेंट होने के बाद राकेश अग्रवाल ने जमीन का नामांतरण कराने के लिए राजस्व विभाग में आवेदन भी किया। नामांतरण के बाद सामने आई सच्चाई नामांतरण प्रक्रिया पूरी होने के कुछ समय बाद 'अंसल चौधरी डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' ने तहसीलदार कोर्ट में इस नामांतरण के खिलाफ अपील दायर कर दी। इसके बाद राजस्व रिकॉर्ड और पुराने दस्तावेजों की जांच हुई तो बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि जिस जमीन का एग्रीमेंट समिति से किया गया था, वह जमीन रामलखन सिंह पहले ही डेवलपर्स कंपनी को बेच चुका था और उसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी थी। इसके बावजूद उसने जमीन का दोबारा सौदा कर लिया। तीन भाइयों के नाम थी जमीन जांच में पता चला कि यह 0.690 हेक्टेयर जमीन तीन भाइयों इंदर सिंह, बेताल सिंह और रामलखन सिंह के नाम दर्ज थी। रामलखन अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच चुका था, लेकिन यह जानकारी छिपाकर उसने समिति से दोबारा एग्रीमेंट कर लिया। थाने में नहीं हुई सुनवाई धोखाधड़ी का पता चलने के बाद राकेश अग्रवाल सभी दस्तावेज लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे सिविल विवाद बताकर कार्रवाई टालती रही। कई वर्षों तक शिकायत के बावजूद कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। कोर्ट पहुंचा मामला पुलिस से निराश होकर पीड़ित ने न्यायालय में आवेदन दिया। कोर्ट ने राजस्व रिकॉर्ड, दस्तावेज और पूरे मामले की जांच के बाद माना कि यह केवल जमीन का विवाद नहीं, बल्कि धोखाधड़ी का मामला है। इसके बाद न्यायालय ने कोतवाली थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। अब दर्ज हुआ मामला कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी रामलखन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, तथ्य छिपाने और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रामलखन सिंह निवासी नौगांव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वर्ष 2010 से अब तक जमीन से जुड़े सभी रजिस्ट्री और राजस्व दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भी तैयार की जा रही है।

2 दिन पहले1.2K
Politics

राजनीति

सभी देखें
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: संतोष दुबे ने उठाए 1250 पूजित धातु शिलाओं और दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल
उत्तर प्रदेशराजनीति

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: संतोष दुबे ने उठाए 1250 पूजित धातु शिलाओं और दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल

धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने दावा किया है कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान 1989 में एकत्र की गई करीब 1250 सोने, चांदी और अष्टधातु की पूजित शिलाएं अब सार्वजनिक रिकॉर्ड में दिखाई नहीं देतीं। उन्होंने मंदिर आंदोलन से जुड़े दान और चढ़ावे की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

20 घंटे पहले1.3K
Crime

अपराध

सभी देखें
Business

बिज़नेस

सभी देखें
Watch

वीडियो

सभी देखें
Fact Check

सच या झूठ?

सही

दावा: इस मानसून सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है।

IMD के पूर्वानुमान में इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रहने की बात कही गई है।

भ्रामक

वायरल दावा: ग्वालियर मेट्रो का काम अगले महीने शुरू हो रहा है।

फिलहाल सिर्फ व्यवहार्यता रिपोर्ट पर काम चल रहा है; निर्माण की कोई तारीख तय नहीं हुई है।

ग़लत

सोशल मीडिया पर दावा: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट दोबारा जारी होगा।

बोर्ड ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की; घोषित परिणाम ही अंतिम और मान्य हैं।

In Pictures

तस्वीरों में

सभी देखें
न्यूज़लेटर

खबरों से एक कदम आगे रहिए

हर सुबह सबसे ज़रूरी खबरें, विश्लेषण और ग्वालियर-चंबल अपडेट — सीधे आपके इनबॉक्स में।

कभी भी अनसब्सक्राइब करें। कोई स्पैम नहीं।