दीपावली पर मिलावटी मावा पर सख्ती, ग्वालियर में 558 किलो मावा पकड़ा

fn news channel

01oct.2025 ग्वालियर : दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में बाहर से आने वाले मावा और अन्य खाद्य सामग्री पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार वाहनों की जांच कर रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को इंदरगंज चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक ऑटो से 14 डलियों में भरा करीब 558 किलो मावा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. शर्मा ने बताया कि मावा के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट अमानक आने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पकड़े गए ऑटो चालक का नाम रवि कुशवाह है, जो गंगा मालनपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि मावा भिण्ड जिले की मौ तहसील से हुरावली होते हुए ग्वालियर के मोर बाजार में खपाने के लिए लाया जा रहा था। मावा का मालिक रवि यादव उर्फ कुरू यादव निवासी मौ जिला भिण्ड बताया गया है।

प्रशासन ने साफ कहा है कि दीपावली पर मिलावटी मावा और खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top