ग्वालियर में दस्तावेज़ों का दुरुपयोग: आधार-पैन से बाइक फाइनेंस,

Person holding identification card outdoors.

ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र की न्यू शंकरपुरी कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह जादौन के नाम पर फर्जी तरीके से बाइक फाइनेंस कराने का मामला सामने आया है। नरेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2024 में उन्हें एचडीबी बैंक से फोन आया और मोटरसाइकिल की तीन महीने की बकाया किस्त न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

हैरानी की बात यह थी कि नरेंद्र सिंह ने कभी कोई बाइक फाइनेंस ही नहीं कराया। जब वह शिंदे की छावनी स्थित बैंक शाखा पहुँचे तो पता चला कि उनके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर बाइक खरीदी गई है। जाँच में सामने आया कि पैन कार्ड में छेड़छाड़ कर यह धोखाधड़ी की गई है।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कई बार थाने में दर्ज कराई, लेकिन दो साल गुजर जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा बैंक की ओर से लगातार किस्त और कानूनी कार्रवाई की धमकियाँ मिलती रहीं। इससे परेशान होकर नरेंद्र सिंह ने अब ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुँचकर लिखित शिकायत दी और न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top